कन्नौज। कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर सिकंदरपुर के पास शुक्रवार की सुबह डीजल चोरों ने ट्रक ड्राइवर पर गोली मार दी। घायल ड्राइवर को पहले सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले निवासी मोहम्मद अजीयुद्दीन अपने साथी वाहिद आलम के साथ मगध झारखंड कालोनी से कोयला लेकर पंजाब जा रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे घने कोहरे के बीच ट्रक को रोककर एक बंदूकधारी व्यक्ति ने ड्राइवर की खिड़की खटखटाई। खिड़की न खोलने पर आरोपी ने रॉड से डीजल टैंक का लॉक तोड़ दिया। ड्राइवर ने लॉक टूटते देख खिड़की खोलकर नीचे उतरने की कोशिश की, तभी आरोपी ने उसे गोली मार दी।
घटना के बाद तीन आरोपी कार में सवार होकर छिबरामऊ की ओर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ड्राइवर को अस्पताल ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here