सातनपुर आलू मंडी में गिरते भाव से किसान चिंतित

0
83

फर्रुखाबाद| सातनपुर आलू मंडी में बुधवार को आलू का भाव 271 से 381 रुपये प्रति पैकेट दर्ज किया गया। एशिया में सबसे अधिक राजस्व देने वाली इस मंडी में आलू की आमद लगभग 100 मोटर रही।

मंडी में रोजाना आलू की आवक बढ़ने के कारण भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कीमतों में कमी से किसानों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

किसानों का कहना है कि लागत के मुकाबले कम दाम मिलने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। आवक अधिक होने के चलते व्यापारियों द्वारा भाव और नीचे लगाए जा रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर असर पड़ रहा है।

बताया जाता है कि क्षेत्र में आलू की पैदावार काफी अधिक होती है, लेकिन अधिक उत्पादन के बावजूद किसानों को उनकी फसल की उतनी कद्र नहीं मिल पा रही है, जितनी मिलनी चाहिए। ऐसे में किसान सरकार और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here