अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं कटियार
अपने समाज में रखते हैं गहरी पकड़

लखनऊ।हजरतगंज स्थित पटेल पार्क में आधुनिक भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भव्य श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश आलू वितरण संघ के सभापति विमल कटियार विशेष रूप से केंद्र में रहे। कार्यक्रम मे विमल कटियार द्वारा व्यवस्था को ध्यान मे रखा गया, जिसकी राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सराहना हुई।
पुष्पांजलि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और संघ के सभापति विमल कटियार को जब अपने संबोधन में शामिल किया तो कटियार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई,कटियार ने भी उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्रीजन का संघ की ओर से पटेल प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया। और अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता व सुशासन में सरदार पटेल की भूमिका को रेखांकित किया। इस अवसर पर विमल कटियार ने मुख्यमंत्री सहित मंचासीन अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विमल कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल केवल एक महान नेता ही नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाले शिल्पकार थे। आज देश को फिर उसी दृढ़ इच्छाशक्ति और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है, जिसकी मिसाल सरदार पटेल ने कायम की। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सरदार पटेल के विचारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा जनशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया, डी. एम.कटियार विमल कटियार, मायाकांत कटियार के नेतृत्व में किया गया। उनके कुशल आयोजन प्रबंधन के चलते कार्यक्रम अनुशासित, गरिमामय और प्रभावशाली रहा।
सभा में मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, महापौर , भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सरदार पटेल अमर रहें के उद्घोष और राष्ट्र एकता के संकल्प के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here