सातनपुर मंडी में नए आलू की आवक शुरू, सस्ते दाम और कोल्ड स्टोरेज में भरे आलू से किसान परेशान

0
43

फर्रुखाबाद| जनपद की सातनपुर मंडी में नए आलू की आवक शुरू हो गई है। रविवार को मंडी में नया आलू 301 से 401 रुपये प्रति पैकेट के भाव पर बिका। बाजार में नई फसल आने से दाम सस्ते बने हुए हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि एक ओर नया आलू बाजार में उतर चुका है, वहीं दूसरी ओर अभी भी बड़ी मात्रा में आलू कोल्ड स्टोरेज में रखा हुआ है। कोल्ड स्टोरेज से आलू निकालने पर भाड़ा, मजदूरी और अन्य खर्च बढ़ जाते हैं, जबकि मंडी में मिल रहे भाव लागत के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे में किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
व्यापारियों के अनुसार, नए आलू की लगातार बढ़ती आवक और पुराने आलू के स्टॉक के कारण मंडी में आपूर्ति अधिक है। मांग अपेक्षाकृत कमजोर रहने से दामों में तेजी नहीं आ पा रही है। किसानों ने सरकार और मंडी प्रशासन से मांग की है कि आलू उत्पादकों को राहत देने के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें नुकसान से बचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here