26 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

पीएम मोदी का 25 दिसंबर को प्रस्तावित आगमन, नगर निगम ने तेज की तैयारियां

Must read

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को प्रस्तावित लखनऊ आगमन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

नगर आयुक्त ने प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थल अटल बिहारी प्रेरणा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, मार्ग व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बंधा रोड की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया।

नगर आयुक्त ने

सड़क और आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई,

कूड़ा हटाने और धूल नियंत्रण,

सौंदर्यीकरण कार्य,

के लिए सख्त निर्देश जारी किए।

नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि

सभी सफाई और व्यवस्था संबंधी कार्य 17 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं,

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए

मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था,पानी के टैंकर तैनात करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर लखनऊ नगर निगम पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सुविधा और सुरक्षा के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article