कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह रविवार को

0
48

फर्रुखाबाद। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था दीप के तत्वाधान में सातवां वार्षिक उत्सव व सम्मान समारोह 14 दिसंबर को धूमधाम के साथ आयोजित होगा।
इस मौके पर सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन घुमना बाजार स्थित खत्री धर्मशाला घमना बाजार के सभागार में होगा।
दीप संस्थापक अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक निमिष टंडन ने इस बारे में बताया कि कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह डा.अरविंद गुप्ता को चिकित्सक सम्मान, महेश पाल सिंह उपकारी को जगदीश नारायण टंडन स्मृति सम्मान, प्रीति पवन तिवारी को दीप शिखा सम्मान से से दिया जाएगा । आदर्श शिक्षिका सम्मान दीपिका राजपूत को मिलेगा व समाज सेवी सम्मान संस्कार भारती के अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह को दिया जाएगा।
उन्होंने बताया इस दौरान नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकार भाग लेगे। उन्होंने सभी साहित्य प्रेमियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here