सरकारी पिस्टल छीनने का आरोप, चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मौलाना कल्बे जवाद के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। सुरक्षाकर्मी ने एक युवक पर मारपीट करने और सरकारी पिस्टल छीनने की कोशिश का आरोप लगाया है।
पीड़ित सुरक्षाकर्मी के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी नकी हुसैन ने उनके साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की और सरकारी पिस्टल छीनने का प्रयास किया। किसी तरह हालात पर काबू पाया गया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने लखनऊ के चौक कोतवाली थाने में आरोपी नकी हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
धार्मिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण हस्ती के सुरक्षाकर्मी से मारपीट और हथियार छीनने की कोशिश की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





