19 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

सातनपुर मंडी में आलू के दामों में गिरावट, किसान परेशान

Must read

13 दिसंबर को 301 से 421 रुपये प्रति पैकेट बिका आलू

फर्रुखाबाद। जनपद की प्रमुख सातनपुर सब्जी मंडी में आलू के दामों में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार 13 दिसंबर को मंडी में आलू 301 रुपये से लेकर 421 रुपये प्रति पैकेट के बीच बिकता रहा। बीते एक सप्ताह की तुलना में आलू के दामों में औसतन 30 से 50 रुपये प्रति पैकेट तक की गिरावट दर्ज की गई है।

मंडी सूत्रों के अनुसार इन दिनों आसपास के क्षेत्रों से आलू की आवक बढ़ गई है। ठंड के मौसम में फसल की खुदाई तेज होने से मंडी में आलू की आपूर्ति अधिक हो गई है, जबकि अपेक्षा के अनुरूप मांग न होने के कारण दामों पर दबाव बना हुआ है।

व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय स्तर के साथ-साथ कन्नौज, मैनपुरी और फर्रुखाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में आलू सातनपुर मंडी पहुंच रहा है। अधिक आवक के चलते थोक खरीदार सीमित दामों पर ही सौदे कर रहे हैं। परिणामस्वरूप किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा ह।

आलू उत्पादक किसानों का कहना है कि मौजूदा भाव लागत के आसपास ही बने हुए हैं। बीज, खाद, सिंचाई, मजदूरी और ढुलाई खर्च बढ़ने के बावजूद दाम कम मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने मांग की है कि सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य अथवा भंडारण की बेहतर व्यवस्था की जाए, ताकि फसल को औने-पौने दामों में बेचने की मजबूरी न रहे।

मंडी व्यापारियों के अनुसार यदि आवक इसी तरह बनी रही तो आने वाले दिनों में आलू के दामों में और गिरावट संभव है। हालांकि, मांग में सुधार होने या बाहर की मंडियों से खरीद बढ़ने पर भाव में हल्का सुधार भी देखा जा सकता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article