लखनऊ। राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। फरवरी से एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाया जाएगा, जिसके बाद लखनऊ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नए द्वार खुलने की उम्मीद है। रनवे की लंबाई बढ़कर 3200 मीटर होगी, अब 320 सीटर जंबो जेट आसानी से उतर सकेंगे, यूरोप और अमेरिका के लिए सीधी उड़ानों का रास्ता खुलेगा, T-3 टर्मिनल के बाद यह एयरपोर्ट विस्तार का बड़ा चरण,टैक्सीवे और एडवांस लाइटिंग सिस्टम का काम पूरा।

रनवे विस्तार के बाद लखनऊ एयरपोर्ट न सिर्फ और अधिक सुरक्षित होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ट्रैफिक संभालने में भी सक्षम बनेगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे उत्तर भारत के यात्रियों को लंबे रूट की उड़ानों के लिए अब दिल्ली या मुंबई का रुख नहीं करना पड़ेगा।

हवाई यातायात बढ़ने और निवेश के नए अवसरों के साथ यह परियोजना प्रदेश की कनेक्टिविटी को एक नए स्तर पर ले जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here