स्वतंत्र देव सिंह का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, आशीर्वाद कार्यक्रम में दिया बड़ा बयान

0
188

फर्रुखाबाद| बुधवार शाम जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यह बयान उन्होंने भाजपा नेता कुलदीप गंगवार के पुत्र के आशीर्वाद कार्यक्रम में शिरकत करते हुए दिया।मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस जब भी सत्ता में आती हैं, तो राज्य और देश को लूटने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं होता और वे केवल परिवारवाद, वंशवाद और जातिवाद की राजनीति करती हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता सत्यनिष्ठा से काम कर रहे हैं और मतदाता सूची (आसाईआर) में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत या स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम हटाने का काम परिश्रम से कर रहे हैं।बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) से जुड़े घटनाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि अधिकांश बीएलओ अपना कार्य पूरा कर चुके हैं। उन्होंने खुद लगभग 40-45 बूथों का दौरा किया और सभी जगह अच्छा और मन से किया गया कार्य देखा।
संसद में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर दिए गए बयान के संदर्भ में स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस के शासनकाल पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में गांवों में लोगों के पास पक्के मकान नहीं थे और सरदार पटेल जैसे राष्ट्रभक्त नेताओं को दरकिनार किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्र की एकता, दलितों और वंचितों के उत्थान के लिए काम किया और भव्य राम मंदिर का निर्माण सम्पन्न कराया।मंत्री ने कहा, “सपा और कांग्रेस की सरकारें आती हैं तो राज्य और देश को लूटती हैं। उनके पास कोई एजेंडा नहीं होता। मैं राष्ट्रवाद की राजनीति करता हूं। आज जितनी भी नीतियां लागू हुई हैं, किसी मंत्री की सूची नहीं जाती। 8 लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं और करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है।तटबंध के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘एक्सईएन से पूछकर बताऊंगा कि मामला क्या है।’ इसके बाद मंत्री ने एक विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में कुलदीप गंगवार ने शॉल और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह राठौर, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, सदर विधायक मेज़र सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here