एसपी ने थाना कादरीगेट के उप निरीक्षक विवेक कुमार को किया लाइन हाजिर

0
118

फर्रुखाबाद। जिला पुलिस कप्तान आरती सिंह की सख़्ती एक बार फिर सामने आई है। थाना कादरीगेट में तैनात उप निरीक्षक विवेक कुमार को एसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, उप निरीक्षक के कार्य व्यवहार और थाने की व्यवस्था से जुड़ी कुछ शिकायतें सामने आई थीं। मामले की आंतरिक समीक्षा के बाद पुलिस अधीक्षक ने यह कार्रवाई की। हालांकि, आधिकारिक रूप से लाइन हाजिर किए जाने के कारणों का विस्तार पुलिस विभाग द्वारा अभी नहीं बताया गया है।
लाइन हाजिर होने के बाद विवेक कुमार अब थाने के फील्ड कार्यों में शामिल नहीं रहेंगे और आगे की विभागीय प्रक्रिया पूरी होने तक पुलिस लाइन में ही उपस्थिति देंगे।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में जन कंप्लेंट्स और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर एसपी लगातार थानों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here