कन्नौज। छिबरामऊ के बहवलपुर गाँव के पास देर रात बड़ा हादसा हुआ। सड़क किनारे अलाव ताप रहे पाँच लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए।
तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामला दर्ज कर लिया गया है।


