13 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की संदिग्ध मौत: महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा गिरफ्तार

Must read

जालौन।चर्चित कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला कॉन्स्टेबल मीनाक्षी शर्मा को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले की शुरुआत से ही मीनाक्षी शर्मा की भूमिका को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। जांच टीम ने लगातार उसके बयान और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों का मिलान करने के बाद कार्रवाई की गति तेज की। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

बताया जा रहा है कि इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच को तेज करते हुए सभी पहलुओं की गहन पड़ताल के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, अरुण कुमार राय की मौत को लेकर कई तथ्य अभी भी स्पष्ट नहीं हैं, जिन्हें जांच एजेंसियां क्रमबद्ध तरीके से खंगाल रही हैं। परिवार और स्थानीय लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच हो ताकि सच सामने आ सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article