इंस्पेक्टर अरुण राय मौत मामले में बड़ा खुलासा

0
30

महिला सिपाही मीनाक्षी निलंबित, कई अफसरों से संबंधों की जांच तेज

जालौन। इंस्पेक्टर अरुण राय की संदिग्ध मौत मामले में जांच के दौरान नए खुलासों ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। विभाग ने प्राथमिक जांच में आरोप गंभीर पाए जाने पर महिला सिपाही मीनाक्षी को निलंबित कर दिया है। मीनाक्षी 2019 बैच की सिपाही है और मूल रूप से मेरठ की रहने वाली बताई जाती है।
जांच में सामने आया है कि पिछले 3 दिनों में 109 बार मीनाक्षी और इंस्पेक्टर अरुण राय के बीच फोन पर बातचीत हुई। सूत्र बताते हैं कि दोनों के बीच वीडियो कॉल पर भी लंबे समय तक बातचीत होती थी।
सूत्रों का दावा है कि मीनाक्षी के सिर्फ अरुण राय ही नहीं, बल्कि 9 थाना प्रभारियों और कई अन्य पुलिस अफसरों से भी नजदीकी संबंध रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि विभाग के कई अफसरों ने मीनाक्षी को गोल्ड ज्वेलरी, महंगे मोबाइल फोन और अन्य उपहार दिए थे।
एक और चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है कि मीनाक्षी ने ट्रेनिंग से लेकर अब तक 11 बार सिम कार्ड बदले, जिससे उसके संपर्कों का ट्रैक करना मुश्किल हो गया था। यह बात भी जांच का प्रमुख बिंदु बनी हुई है।
अरुण राय की मौत के बाद से उनके मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और चैट्स की फॉरेंसिक जांच जारी है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, मामले में कई और पुलिस कर्मियों की भूमिका सामने आ सकती है।
एसपी जालौन ने कहा कि “जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच पारदर्शी और तथ्य आधारित होगी।”
मामला अभी भी जांचाधीन है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here