डॉ. उत्तम ओझा दूसरी बार बने राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य

0
349

योगी सरकार ने दिव्यांगजन सेवा में उनके योगदान पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजन सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य और समर्पण को देखते हुए डॉ. उत्तम ओझा को एक बार फिर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्य सलाहकार बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति लगातार दूसरी बार हुई है, जो उनके काम और प्रतिबद्धता पर सरकार के विश्वास को दर्शाती है।
सरकारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और यह कार्यकाल अगले तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा। राज्य सरकार का मानना है कि दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में डॉ. ओझा की सक्रिय भूमिका और जमीनी स्तर पर उनके कार्यों ने समाज में सकारात्मक प्रभाव डाला है।
नियुक्ति के बाद डॉ. उत्तम ओझा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नरेंद्र कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे दिव्यांगजनों के समग्र विकास, उनकी समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
दिव्यांग समुदाय में डॉ. ओझा की पुनर्नियुक्ति को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और इसे सरकार की संवेदनशीलता तथा दिव्यांगजन हितों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here