फर्रूखाबाद: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) ठंडी सड़क के प्रांगण में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (National Apprenticeship Fair) का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस मेले का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार व कौशल उन्नयन के अवसर प्रदान करना रहा।मेले में कुल 5 कंपनियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
उपलब्ध 152 रिक्तियों के सापेक्ष 36 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए। सभी अभ्यर्थियों का कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया, जिसके बाद कुल 28 अभ्यर्थियों का चयन शिशिक्षु (अप्रेंटिस) प्रशिक्षण के लिए किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को आगे संबंधित कंपनियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।मेले की संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व मुख्य रूप से बृजेश कुमार (कार्यदेशक), सुनील कुमार (प्लेसमेंट प्रभारी), रंजीत कुमार सुमन (अप्रेंटिस प्रभारी),साथ ही विजेन्द्र सिंह और राजकिशोर महतो ने संभाला।
पूरी प्रक्रिया की जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य द्वारा दी गई।संस्थान ने बताया कि ऐसे मेलों के माध्यम से युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उद्योगों से जोड़ना ही मुख्य लक्ष्य है। संस्था ने आगे भी इस प्रकार के उपयोगी आयोजनों को जारी रखने की बात कही।


