पानी की टंकी का पाइप तोड़ने की शिकायत करने पर पड़ोसी ने महिला व उसके पति को पीटा

0
36

फर्रुखाबाद। पानी की टंकी का पाइप तोड़ने का विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट करने के सम्बन्ध में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पीड़िता शिवानी पत्नी अमित कश्यप ग्राम पचपुखरा थाना मऊदरवाजा ने कहा कि पीड़िता की पानी की टंकी का पाइप तोड़ देने का विरोध सुमित पुत्र प्रमोद, सोनी पत्नी सुमित से किया तथा पाइप सही कराने को कहा तो उपरोक्त दोनों ने पीड़िता को लात घूसो से मारा पीटा जब पति मुझे वचाने आये मेरे पति के साथ भी मार पीट की है। मार पीट मे मेरे व मेरे पति को चोटे आई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ता शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here