30.5 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026

नारी सशक्तिकरण, मिशन 5 के अंतर्गत पुलिस ने चलाया अभियान

Must read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद: थाना पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। मिशन शक्ति (Mission shakti) 5 के तहत हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमृतपुर पुलिस ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जिसमें 1098 चाइल्ड लाइन,181 वीमेन हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकाल सेवा,1090 वीमेन पॉवर लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1930 साईबर हेल्पलाइन,102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी दी ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

पुलिस द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध, सुरक्षा उपायों, अधिकारों, आत्मनिर्भरता तथा महिला सशक्तिकरण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की अभद्रता, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर क्राइम या अन्य अपराध की स्थिति में वे बिना झिझक इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।थाना अमृतपुर पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

जिसके लिए उत्तर प्रदेश में राज्य के सभी 1647 थानों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है। यह केंद्र महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित सहायता प्रणाली के रूप में कार्य कर रहे हैं। शक्ति केन्द्रों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं की शिकायत लेने से लेकर विधिक कार्यवाही तक पूरी सहायता प्रदान की जाती है। इन केन्द्रों पर पीडित महिला संबंधित मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जाता है।

यह व्यवस्था महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ समाज में पुनः स्थापित करने में सहायक होती है। प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों और विभिन्न विभागों के समन्वयक को पीड़ित महिलाओं का मानसिक और सामाजिक पुनर्वास सुरक्षित करने के लिए तैनात किया गया है। इसके लिए इस कार्यक्रम पर प्रदेश सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी पुलिस एवम सरकार की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर राम बेटी कीर्ति राजरानी सुनीता हसमुखी देवकी नंदिनी आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article