बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, बकायेदारों के कटे कनेक्शन

0
39

फर्रुखाबाद। नवाबगंज नगर के वार्ड संख्या-4 के मुख्य बाजार मार्ग पर शनिवार को विद्युत विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले कई उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए। टीम ने उनके मीटर उखाड़कर बिजली घर में जमा करा दिए।

नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार बढ़ रहे बिजली बकाये को देखते हुए की गई है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के बकायादारों में हड़कंप मच गया है।

मिश्रा ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी है या उनके ऊपर अधिक बकाया है, वे आगामी छूट योजनाओं का लाभ उठाकर बिल जमा कर सकते हैं या विभाग में अपना बिल सही करवा सकते हैं।

अभियान में नोडल अधिकारी गोपाल मिश्रा के साथ वीर सिंह,प्रमोद कुमार, गौरव सिंह और विकास कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here