विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, सिर्फ 6 दिन शेष

0
54

4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहा विशेष गणना चरण, मतदाता बनने का सुनहरा अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में तेजी लाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे अंतिम दिनों का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना गणना प्रपत्र (फॉर्म) भरकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें।
गणना चरण 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहा है और अब केवल 6 दिन शेष रह गए हैं। निर्वाचन विभाग ने बताया कि जिन नागरिकों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है, वे मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा सकते हैं।
ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध
मतदाता पहचान से जुड़े सभी कार्य अब ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं। लोग पोस्टर में दिए गए QR कोड को स्कैन कर सीधे रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पहुंच सकते हैं या फिर https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ना चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन एवं बूथ लेवल अधिकारी लगातार जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं।
निर्वाचन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को मतदाता सूची अद्यतन कराने के लिए प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here