फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर बवाल, दो भाई लहूलुहान,एक की हालत नाज़ुक, सैफई रेफर

0
47

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के फतेहगढ़–फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर मंगलवार को बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मिशन कंपाउंड के पास हुए इस झगड़े में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

केशवनगर निवासी आशीष सैनी और उनका छोटा भाई अंशुल सैनी, दोनों पुत्र स्वर्गीय उमेश सैनी, घटनास्थल पर चीनी मिट्टी के गमले बेच रहे थे। इसी दौरान पास में कंबल बेचने वाले कुछ युवकों से फुटपाथ पर जगह को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई और हमलावरों ने दोनों भाइयों पर लात-घूसों और गमलों से हमला बोल दिया। अचानक हुए प्रहारों से दोनों घायल होकर लहूलुहान हो गए।

हमले में आशीष सैनी के कपड़े तक फट गए, जबकि अंशुल सैनी के सिर में गहरी चोटें आईं। डॉक्टरों ने घायल अंशुल के सिर पर कई टांके लगाए, लेकिन हालत गंभीर बनी रहने पर उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया गया। आशीष का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पीड़ित पक्ष ने मामले की लिखित तहरीर थाना कादरीगेट पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि फतेहगढ़–फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर फुटपाथ पर कब्जे और दुकान लगाने को लेकर आए दिन विवाद, झगड़े और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान न होने से तनाव बना रहता है।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here