ट्रैक्टर-ट्रॉला बिजली पोल से टकराया, युवक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत

0
25

परिजनों में कोहराम, पुलिस ने शुरू की जांच
फर्रुखाबाद। बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े और पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव छेदा नगला निवासी 22 वर्षीय विकास पुत्र केशराम राजपूत रोज की तरह अपने ट्रैक्टर-ट्रॉला के साथ कृषि सामग्री की ढुलाई कर रहा था। बताया गया कि देर रात वह कपिल क्षेत्र से खाद उतारकर वापस अपने घर की ओर लौट रहा था।
रास्ते में बरौन गांव के निकट उसका ट्रैक्टर-ट्रॉला अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास ट्रैक्टर में ही दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉला को हटवाकर शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
घटना स्थल पर पहुंचे परिजन शव देखते ही रो-रोकर बेहाल हो गए। परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा वाहन के अनियंत्रित होने से होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर अंधेरा और संकरी जगह के कारण हादसा हुआ होगा। गाँव के लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर उचित रोशनी एवं सुरक्षा के इंतजाम की माँग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here