फर्रुखाबाद। मिशन हॉस्पिटल के बाहर का अतिक्रमण आखिर किस के रहम कर्मों से फल फूल रहा है। तमाम बार अल्टीमेटम दिया गया लेकिन हर बार ही मामला लेले कर रफा दफा कर दिया जाता है।
अतिक्रमण् मिशन हॉस्पिटल के बाहर किया गया है। अतिक्रमणकारियों ने नगर पालिका का फरमान रद्दी में डाल दिया है ।शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया जाता है लेकिन मिशन हॉस्पिटल के बाहर फुटपाथ कब्जा कर रखा है। दुकानदार आखिर किसके आदेश पर इन अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है देखा जाए तो यहां पर मिशन हॉस्पिटल के भीतर गर्ल्स हॉस्टल भी है और छोटे-छोटे बच्चों का स्कूल भी है यहां पर आए दिन शराबियों का शाम होते ही जमघट लग जाता है आखिर इन अतिक्रमणकारियों पर कब सुनवाई होगी जो कि इन लोगों ने तंबू तम रखा है तंबू की जगह उनकी ठेली लगवाई जाएं ताकि रोड पर जो वाहन निकलते हैं उनको भी नहीं दिक्कत होगी और ना पियक्कड़ों की महफिल जमेगी और कानून व्यवस्था भी चंद चौकस दिन पर दिन होती जाएगी यातायात में भी बड़ा बदलाव हो रहा है आने जाने वालों को नहीं दिक्कत होगी मिशन हॉस्पिटल के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह से कब्जा कर रखा है।





