दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर साम्हों के पास पटरी चटकने से बड़ा हादसा टला

0
22

इटावा| दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब साम्हों रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 1126/08 पर डाउन लाइन की पटरी चटक गई। घटना का समय सुबह 5:56 बजे बताया गया है। पटरी में दरार की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने तत्काल कंट्रोल रूम और भरथना स्टेशन मास्टर को जानकारी दी।

सावधानी बरतते हुए समस्तीपुर एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस को भरथना स्टेशन पर करीब 45 मिनट तक रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। रेल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के तहत पीडब्ल्यूडी स्टाफ मौके पर पहुंचा और मरम्मत कार्य शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद सुबह 6:42 बजे डाउन लाइन को सुरक्षित रूप से चालू कर दिया गया।

पटरी चटकने की इस घटना से यात्रियों में हलचल जरूर हुई, लेकिन समय रहते उठाए गए कदमों के कारण हादसा टल गया और कुछ देर बाद रेल यातायात सामान्य हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here