मासूम के साथ हैवानियत की कोशिश : पड़ोसी पर नाबालिग से छेड़छाड़ व धमकी का मुकदमा दर्ज

0
30

फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रूनी में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और उसकी दो छोटी बेटियां अपनी दादी के साथ रहती हैं। वह घर लौटे तो बड़ी बेटी उम्र लगभग 11 वर्ष रोते हुए उनके पास आई और घटनाक्रम बताया।
बड़ी बेटी कहा कि वह अपनी छोटी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का शिवजीत पुत्र कल्टर सिंह उसे बहकाकर घर के पीछे स्थित खाली मकान में ले गया, जहाँ उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और उसके निजी अंगों पर हाथ रखा। विरोध करने पर आरोपी ने उसे डराते हुए जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसके पिता को भी मार डालेगा।घटना के बाद पीड़ित पिता तुरंत पुलिस के पास पहुंचे। थाना अध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शिवजीत के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here