दरभंगा (बिहार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बिहार के दरभंगा में 10 किलोमीटर लंबा रोड शो कर एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बना दिया। खुली जीप में हाथ में माइक लेकर सीएम योगी लगातार “भारत माता की जय” और “जय श्री राम” के नारे लगाते रहे। पूरे रोड शो के दौरान छतों से फूल बरसाए गए, वहीं सड़कों पर बुलडोजर के साथ भगवा लहराता नजर आया।

दरभंगा की गलियां भगवा रंग में रंग चुकी थीं। भाजपा समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ “योगी-मोदी जिंदाबाद” और “बुलडोजर बाबा अमर रहें” के नारे लगाते हुए सड़कों पर उमड़ पड़े। योगी ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि “इस चुनाव में एनडीए की सरकार बनवाइए, क्योंकि एनडीए मतलब विकास, एनडीए मतलब तरक्की।” उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में पहले से ज्यादा बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी।

रोड शो के दौरान सीएम योगी ने भीड़ देखकर लोगों का आभार जताया और जनसमर्थन को अभूतपूर्व बताया। यह रोड शो लोहिया चौक से प्रारंभ हुआ, जहां महिला कार्यकर्ता बुलेट पर सवार होकर सीएम योगी के समर्थन में शामिल हुईं।

रोड शो के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहिउद्ीननगर, लखीसराय और बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने एनडीए उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here