फर्रुखाबाद (शमशाबाद)।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज खरेंटा गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में लाठी-डंडे और फावड़े चल गए, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान सुल्तानगंज खरेंटा निवासी विमलेश पुत्र रामभजन को विपक्षी पक्ष के लोगों ने फावड़े से सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद विमलेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची शमशाबाद थाना पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।






