33 C
Lucknow
Sunday, August 23, 2026

सोलह दिन बाद भी लापता किसान का नहीं मिला सुराग, खेत की रखवाली के लिए निकले थे घर से

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद निवासी 60 वर्षीय किसान निर्वेश गंगवार के लापता होने के 16 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। किसान सात अगस्त को घर से खेत की रखवाली करने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार निर्वेश गंगवार सात अगस्त को घर से यह कहकर निकले थे कि वह खेत की रखवाली करने जा रहे हैं। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्र, खेतों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन किसान का कोई पता नहीं चल सका।
काफी प्रयास के बाद भी सुराग न मिलने पर लापता किसान के पुत्र अंकित कुमार ने शमशाबाद थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और पिता की तलाश कराने की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि पुत्र की तहरीर के आधार पर किसान की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता किसान की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं 16 दिन बीत जाने के बाद भी किसान का पता न चलने से परिजन चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article