पटना पहुंच प्रियंका गांधी बोलीं बीजेपी ने अब तक नौकरियां क्यों नहीं दीं

0
43

पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार जोर पकड़ चुका है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होना है, और इसी बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पटना पहुंचीं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर रोजगार को लेकर तीखा हमला बोला।प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा एनडीए सरकार कह रही है कि वे एक करोड़ नौकरियां देंगे। मेरा सवाल है उन्होंने अब तक नौकरियां क्यों नहीं दीं? वे अब इसके बारे में क्यों बात कर रहे हैं?उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किया गया यह वादा सिर्फ चुनावी दिखावा है और जनता अब सच जान चुकी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार की जनता रोजगार, शिक्षा और कानून व्यवस्था जैसे असली मुद्दों पर जवाब मांग रही है।उधर, बिहार की सियासत में इन दिनों मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर गरमाहट बनी हुई है। इस घटना पर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, एनडीए नेताओं ने विपक्ष पर झूठ फैलाने और चुनाव से पहले भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया है।बिहार चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले प्रियंका गांधी की यह सक्रियता कांग्रेस के चुनावी अभियान को नई गति देने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here