बदलते मौसम से बढ़े मरीज, ओपीडी में 180 पहुंचे

0
100

नवाबगंज में मौसम के लगातार बदलते मिजाज से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। गुरुवार को नगर के स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से दोपहर तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। ओपीडी में 180 मरीजों का पंजीकरण किया गया।

बारिश के बाद आई ठंडक और फिर अचानक बढ़ी उमस भरी गर्मी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अधिकांश मरीजों में वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, एलर्जी और सिरदर्द की शिकायतें पाई गईं।

चिकित्साधिकारी डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि मौसम में आए दैनिक उतार-चढ़ाव के चलते मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here