सीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा से पहले डाटा सुधार की अंतिम विंडो खोली

0
110

फर्रुखाबाद। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने दसवीं और बारहवीं के छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा से पहले छात्रों के व्यक्तिगत और अकादमिक डाटा में सुधार करने का अंतिम अवसर प्रदान किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्कूल अब 27 अक्तूबर 2025 तक लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।बोर्ड ने कहा है कि छात्रों से जुड़े डाटा की शुद्धता उसके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसीलिए वर्ष 2025-26 सत्र के लिए डाटा करेक्शन विंडो खोली गई है, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि को समय रहते ठीक किया जा सके। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अभिभावकों को सुधार की समय सीमा की जानकारी अवश्य दें और डाटा वेरिफिकेशन स्लिप के माध्यम से सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कराएँ।पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, फतेहगढ़ के प्राचार्य वी. अरोरा ने बताया कि बोर्ड ने डाटा सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से पुनः पंजीकरण प्रपत्रों की जांच कराई जा रही है, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि या जानकारी में गड़बड़ी न रह जाए। प्राचार्य ने अभिभावकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बच्चों के विवरणों की पुष्टि करें और किसी भी सुधार के लिए स्कूल प्रशासन से संपर्क करें।इस बार की यह सुविधा छात्रों और अभिभावकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से पहले सही और सटीक जानकारी सुनिश्चित करना अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here