दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

0
123

28 लाख कर्मचारियों को लाभ, 1 जुलाई 2025 से लागू, मार्च 2026 तक 1960 करोड़ का व्यय भार

लखनऊ: दीपावली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है।
इससे अब महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।
वित्त विभाग के मुताबिक, इस निर्णय से करीब 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह संशोधन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा, जबकि इसका वित्तीय बोझ सरकार पर मार्च 2026 तक लगभग 1960 करोड़ रुपये का होगा।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि “सरकार अपने कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। वे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और उन्हें उचित आर्थिक राहत देना सरकार का दायित्व है।”
कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया और इसे “दीवाली बोनस” बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here