ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

0
51

नवाबगंज। थाना मेरापुर के गांव सियानी निवासी भंवर पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मनीष कुमार 11 अक्टूबर को अपने घर से फर्रुखाबाद जा रहा था। इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उनके पुत्र की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ उसकी हालत नाजुक होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।पिता भंवर पाल ने थाना मेरापुर पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले पर प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर गीतम सिंह द्वारा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here