संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या परिजनों में मचा कोहराम

0
42

अमृतपुर फर्रुखाबाद

थाना क्षेत्र के ग्राम मोकूलपुर में बुधवार की देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष मोनू शाक्य, चौकी इंचार्ज विमल कुमार तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए।

जानकारी के अनुसार, मृतक गोलू पुत्र रतिभान सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और लगभग दस दिन पूर्व ही गांव मोकूलपुर आया था। साथ ही वह स्नातक की पढ़ाई भी कर रहा था। बताया गया कि बीती रात गोलू किसी से फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने खोजबीन की तो वह घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर एक साड़ी के सहारे लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज विमल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा की कार्रवाई कराई। क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गोलू की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here