केजीएमयू में 63 पदों पर OT टेक्नीशियन की भर्ती,

0
106

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर 5 नवंबर तक आवेदन की आखिरी तारीख

संवाददाता लखनऊ:
राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने लंबे समय बाद ऑपरेशन थियेटर (OT) टेक्नीशियन के 63 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बड़ा अवसर मानी जा रही है जो पैरामेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इच्छुक अभ्यर्थी 5 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी।
भर्ती परीक्षा कुल 100 अंकों की लिखित परीक्षा के आधार पर होगी, जिसकी अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और अभ्यर्थियों को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रश्नपत्र मिलेगा। परीक्षा की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है, लेकिन यह नवंबर के अंतिम सप्ताह तक कराई जा सकती है।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और आरक्षण नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा। आवेदन करने वाले युवाओं को अपने दस्तावेजों की जांच के लिए तैयार रहना चाहिए।
KGMU प्रशासन ने कहा है कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया को समय से पूरा किया जाएगा ताकि अस्पतालों में तकनीकी कर्मचारियों की कमी दूर की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here