35.1 C
Lucknow
Saturday, March 7, 2026

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

Must read

फर्रुखाबाद:आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण क्रांति के जनक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती (birth anniversary) पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रभारी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव रहे।

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकनायक का संघर्षमय जीवन यह सिखाता है कि सत्ता चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, जब जनता जागरूक होकर सड़कों पर उतरती है तो बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके आदर्शों पर चलने वाली सिपाही है और जरूरत पड़ने पर जयप्रकाश द्वारा दिखाए मार्ग का पालन करने को तैयार है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर ने कहा कि वर्तमान सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्व. जयप्रकाश जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने में बाधा डाल रही थी, लेकिन समाजवादी पार्टी के बहादुर कार्यकर्ताओं ने सभी रुकावटों को पार कर माल्यार्पण सफलतापूर्वक किया। वरिष्ठ नेता रामशरण कठेरिया ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी सांप्रदायिक और जातिवादी निरंकुश शासन के खिलाफ चुनौती के रूप में खड़े हैं और पूरे पीडीए संगठन के लोग उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पीडीए आंदोलन के माध्यम से प्रचंड बहुमत वाली पीडीए सरकार बनने की संभावना है।

युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवम यादव ने कहा कि युवा शक्ति जिस दिशा में चलती है, वही दिशा समाज के लिए मार्गदर्शक होती है। उन्होंने कहा कि देश के संविधानप्रिय लोग माननीय अखिलेश यादव की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं और यह उम्मीद 2027 में पूरी होकर रहेगी। पीडीए ही एनडीए को परास्त कर संविधान की रक्षा करेगा।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें संजय यादव, प्रवेश कटियार, लायक यादव, धीरज राजपूत, मंगल यादव, सुमित कुशवाहा, अनिल यादव, श्यामल यादव, राजपाल यादव, योगेंद्रनाथ मिश्रा, दीपक मिश्रा, पंकज यादव प्रधान, रामपाल सिंह सहित कई समाजवादी समर्थक शामिल थे। यह जानकारी सपा प्रवक्ता विवेक यादव और सह-प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article