जेल से कैदी भगाने की साजिश नाकाम यूपी पुलिस के दो सिपाही गिरफ्तार

0
45

गाजियाबाद। यूपी पुलिस के दो सिपाही उस वक्त सलाखों के पीछे पहुंच गए जब उन्होंने अपने ही सिस्टम को धोखा देने की कोशिश की।
मामला गाजियाबाद जेल का है, जहां सिपाही राहुल और सचिन ने जेल प्रशासन को झांसा देकर कैदी “वंश” को बाहर निकालने की साजिश रची थी।
दोनों ने जेल अधीक्षक के पास पहुंचकर कहा कि उन्हें “वंश” को कोर्ट में पेश करने के आदेश मिले हैं। अधीक्षक को शक हुआ और उन्होंने ड्यूटी सूची निकलवाई तो खुलासा हुआ कि न तो इन दोनों की उस दिन कोर्ट ड्यूटी थी और न ही कोई प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ था।
शक गहराने पर जेल प्रशासन ने दोनों से पूछताछ की तो मामला खुल गया।
फौरन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम गठित कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि कैदी वंश को छुड़ाने के लिए मोटी रकम का लालच दिया गया था।
इस घटना ने पुलिस महकमे की साख पर सवाल खड़ा कर दिया है। जिलाधिकारी और डीआईजी ने कहा है कि यदि इसमें कोई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here