समाजवादी पार्टी की महिला सभा में उठीं स्थानीय समस्याएं

0
53

लखनऊ| मलिहाबाद में समाजवादी पार्टी की महिला सभा का आयोजन बड़े पैमाने पर हुआ, जिसमें जिले और आसपास की विभिन्न पंचायतों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सीधे अपने प्रतिनिधियों तक अपनी समस्याएं पहुंचाने का अवसर देना था।
बैठक में सांसद आरके चौधरी मौजूद रहे और महिलाओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया। महिलाओं ने इस दौरान आवास, शौचालय, सड़क, नाली, बिजली-पानी की व्यवस्था और पेंशन जैसी सामाजिक व आर्थिक समस्याओं का उल्लेख किया। कई महिलाओं ने यह भी बताया कि ग्राम स्तर पर उनके सुझावों और शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।
महिला सभा के आयोजन की जिम्मेदारी महासचिव रिंकी सिंह और जूही सिंह ने संभाली। उन्होंने कहा कि यह बैठक एक मात्र शुरूआत है और भविष्य में हर विधानसभा और जिले में ऐसी बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने में तेजी लाई जा सके।
सांसद आरके चौधरी ने आश्वासन दिया कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और सरकार एवं पार्टी के माध्यम से उनके समाधान के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here