नगर पालिका क्षेत्र में आवारा गोवंश बना मुसीबत, दुर्घटनाओं का बढ़ा खतरा

0
62

फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र में आवारा गोवंश की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। सड़कों पर घूमते और बैठ जाते गोवंश आए दिन जाम की वजह बनते हैं। कई बार वाहनों की टक्कर से दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सड़क पर बैठे गोवंश सबसे ज्यादा खतरा पैदा करते हैं। बाइक सवार और छोटे वाहन चालक अचानक सामने आ जाने से अक्सर हादसों का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा गोवंश बाजार और सब्जी मंडी में पहुंचकर सामान भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि आवारा गोवंश को पकड़ने और गौशालाओं में शिफ्ट करने की ठोस व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते यदि कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here