मुकदमा वापस न लेने पर पीटा,जान माल की धमकी

0
35

फर्रुखाबाद। पीड़ित के साथ साथ मारपीट, गाली-गलौज एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस को तहरीर दी गई है।
पीड़ित इंद्रजीत पुत्र सर्वेश चंद्र निवासी कठेरियन नगला ने कहा कि उसकी अपने घर के बाहर एक छोटी परचून की दुकान है गत दिवस अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय पड़ोस के जगदीश पुत्र रामेश्वर दयाल, उसका भाई ब्रजकिशोर पुत्र रामेश्वर दयाल, पुत्री अंजली एवं लाली आकर गाली-गलौज करने लगे। आपत्ति जताई तो जगदीश ने धमकी दी कि यदि तुम अपहरण व पास्को के मुकदमे में समझौता नहीं करोगे तो तुम्हारे खिलाफ अपनी लड़की से छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज करा देंगे। इसके बाद आरोपी लाठी-डंडे लेकर पीड़ित को मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की बहन को भी इन लोगों ने मारा-पीटा जगदीश व उसके परिवार द्वारा पूर्व में प्रार्थी की बहन का अपहरण किया गया था, जिसका मुकदमा दर्ज है और वह मामला पास्को कोर्ट में विचाराधीन है। तभी से अभियुक्तगण रंजिश मानते हुए आए दिन गाली-गलौज एवं धमकी देते रहते हैं। पीड़ित इंद्रजीत ने आरोपियों को विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाईहै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here