जले पर नमक : शहबाज शरीफ ने ट्रंप को दिया भारत-पाक युद्धविराम का श्रेय

0
38

वॉशिंगटन। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वॉइट हाउस में मुलाकात की। वॉइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई इस अहम बैठक में पाकिस्तान के ताकतवर सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर भी मौजूद रहे। बंद दरवाजों के पीछे हुई इस बातचीत में शहबाज शरीफ ने एक बार फिर भारत के जले पर नमक छिड़कते हुए मई माह में हुए भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय राष्ट्रपति ट्रंप को दिया और उन्हें धन्यवाद देते हुए शांति पुरुष तक कह डाला।पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, शहबाज शरीफ ने ट्रंप के साहसी और निर्णायक कदमों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मध्यस्थता से दक्षिण एशिया में एक बड़ी तबाही टल गई। इस दौरान शहबाज ने अमेरिकी राष्ट्रपति को पाकिस्तान आने का न्योता भी दिया।बैठक में गाजा संघर्ष और मध्य पूर्व में शांति बहाली के प्रयासों का भी जिक्र हुआ। शहबाज ने मुस्लिम जगत को एकजुट करने की ट्रंप की पहल की प्रशंसा की। वहीं, असीम मुनीर और शरीफ ने अमेरिका-पाकिस्तान के बीच टैरिफ समझौते को लेकर भी राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया।विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुलाकात से अमेरिका-पाकिस्तान रिश्तों में नई गर्मजोशी आई है। हालांकि, दूसरी ओर भारत और अमेरिका के संबंधों में हाल ही में तनाव देखने को मिला है, खासकर वीजा प्रतिबंधों और भारतीय सामानों पर बढ़े अमेरिकी टैरिफ की वजह से। ट्रंप का यह बयान और पाकिस्तान की सराहना, भारत की कूटनीतिक चुनौतियों को और बढ़ा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here