महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी नामजद

0
41

ब्लैकमेल और धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक गांव में महिला की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने बताया कि 10 अगस्त 2025 की रात उसकी सास मायके गई हुई थीं। उसी दौरान गांव का ही भूमिराज का पुत्र शिवम ने बुरी नियत से पकड़ लिया और जमीन पर पटक कर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर वह भाग निकला और धमकी दी कि शिकायत करने पर उसके पति और परिवार को जान से मार डालेगा।
पीड़िता का आरोप है कि शिवम ने उसकी फोटो को एडिट कर फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाकर बदनाम किया। इसके साथ ही पहले भी दो मोबाइल नंबरों से ब्लैकमेल कर धमकाता रहा है।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच अपराध निरीक्षक लक्ष्मी नारायण को सौंपी गई है। साक्ष्य सही पाए जाने पर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here