टीचर पर एसिड अटैक करने वाले नीशू को पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली, शादी को लेकर था नाराज़

0
177

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक मनचले युवक ने टीचर भावना पर एसिड अटैक कर दिया। इस घटना से पूरा क्षेत्र सन्न रह गया। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पीछा करने पर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी नीशू के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया।
जांच में सामने आया कि पीड़िता की शादी दो महीने बाद एक फौजी से तय थी। लेकिन यही रिश्ता आरोपी के गुस्से की वजह बना। दरअसल, पहले उसी फौजी से नीशू की बहन की शादी की बात चली थी, लेकिन रिश्ता तय नहीं हो पाया। इस बात से नीशू नाराज़ था और उसने कई बार पीड़िता को धमकी दी थी कि वह यह शादी न करे।
इसके बावजूद जब बात नहीं बनी तो आरोपी ने एसिड अटैक जैसा घिनौना कदम उठा लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान नीशू ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी, लेकिन संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा – “अब हाथ जोड़ने से कुछ नहीं होगा, ऊपर वाला न्याय देगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here