फर्रुखाबाद। लोकतंत्र सेनानी समिति की बैठक में कहा गया कि जब तक आबादी पर नियंत्रण नहीं होता तब तक समस्याएं यह बातें खड़ी रहेंगी। सड़कों पर अतिक्रमण की समस्या आ रही है। जो कि चिंता का विषय है।
बैठक में कहा गया कि जैसे ही चौड़ीकरण के बाद सड़क बनकर तैयार होती है वैसे ही वाहनों की तादाद का रेला आ जाता है और सड़के संकरी दिखाई देने लगती हैं। विडंबना है कि 50% के करीब लोगों को सड़क पर बाइक चलाने के नियम तक नहीं मालूम हैं। इसलिए आए दिन दुर्घटनाओं के समाचार आते हैं। संगठन के अध्यक्ष चंद्रपाल वर्मा ने कहा कि आरटीओ बिना ट्रेडिंग के बैकों के लाइसेंस बना देते हैं। आबादी बढ़ने के साथ-साथ कॉलोनियां बन जाती है और बिजली के कनेक्शन के नाम पर बल्लों पर तार फैलाकर खुशी होती है और फाल्ट होने पर व्यवस्था को लोग कोसते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आबादी पर नियंत्रण नहीं होता तब तक समस्याएं बनीं रहेंगी। बैठक में राम मुरारी शुक्ला, गोपी नाथ मिश्रा, शिवराम, महेश चंद्र ने भी विचार व्यक्त किए।





