अयोध्या में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश – बिहार और गोरखपुर से लाई जाती थीं लड़कियां

0
195

अयोध्या एक प्राइवेट गेस्ट हाउस से पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर शहर में सनसनी फैला दी। इस गेस्ट हाउस में बिहार और गोरखपुर से लड़कियों को लाकर अवैध धंधा कराया जा रहा था।
पुलिस ने छापेमारी कर गेस्ट हाउस मालिक गणेश अग्रवाल सहित 11 महिलाओं को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।
जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और बाहरी जिलों से लड़कियों को बहला-फुसलाकर यहां लाया जाता था। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के तारों को खंगाल रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में इस तरह के अवैध कारोबार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे भी कई खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here