20.5 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

नशे में धुत बाइक सवार ने दो किशोरियों को मारी टक्कर, शिकायत पर दी जान से मारने की धमकी

Must read

शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। शमशाबाद नगर में नशे में धुत बाइक सवार द्वारा दो किशोरियों को टक्कर मारने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घायल किशोरियों को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार दिलाया, वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ शमशाबाद थाने में तहरीर दी गई है।
शमशाबाद नगर के मोहल्ला दलमीर खां निवासी नजम पुत्र अकरम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते दिन उनकी भतीजी हुमा पुत्री फईम और मोहल्ले की आयत पुत्री हजामुद्दीन अपने घर के सामने खड़ी थीं। तभी मोहल्ले के ही सरबन पुत्र लालाराम, जो कथित रूप से शराब के नशे में धुत था, ने बाइक को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए दोनों किशोरियों को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में जहां हुमा को चोटें आईं, वहीं आयत गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल किशोरियों को प्राथमिक उपचार दिलाया और मामले की सूचना परिजनों को दी।
पीड़ित नजम के अनुसार, जब वह इस घटना की शिकायत लेकर आरोपी सरबन के घर पहुंचे, तो वह आग बबूला हो गया और गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि सरबन ने नशे की हालत में धमकी दी कि—
> “अगर अगली बार मोहल्ले में दिखे, तो कुचल देंगे।”

स धमकी से पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए शमशाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी है और आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोग भी इस घटना से आक्रोशित हैं और दोषी को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे हैं।
थाना शमशाबाद पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article