फर्रुखाबाद। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए कई निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल को जनपद में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अजव सिंह को नई जिम्मेदारी देते हुए मेरापुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। उनके कार्यकाल से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।इसके अलावा यूपी 112 के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार को थाना साइबर क्राइम का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, कोतवाली कायमगंज के अपराध निरीक्षक राजेश कुमार को कादरी गेट थाने में अपराध निरीक्षक पद पर तैनात किया गया है।इसी क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद के अपराध निरीक्षक मोहम्मद कामिल का भी तबादला कर कोतवाली कायमगंज में अपराध निरीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, जनशिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए यूपी 112 प्रभारी पद पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इन तबादलों से थाना स्तर पर पुलिस व्यवस्था को और गति मिलेगी तथा अपराधों पर अंकुश लगाने में आसानी होगी। जनपद में तैनात किए गए नए निरीक्षकों से लोगों को शीघ्र न्याय और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बंधी है।
अजव सिंह बने मेरापुर थानाध्यक्ष, कानून व्यवस्था सुधारने को कई निरीक्षकों के तबादले


