21 C
Lucknow
Monday, February 16, 2026

गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को मान्यता देने की मांग

Must read

यूपी मदरसा एसोसिएशन पदाधिकारियों ने रजिस्ट्रार अंजना सिरोही से की मुलाकात

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को रजिस्ट्रार अंजना सिरोही से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में संचालित गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को मान्यता देने की मांग उठाई।
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश के कई मदरसों ने लंबे समय से मान्यता के लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में कार्रवाई और नोटिस को लेकर मदरसा संचालकों में चिंता का माहौल है।
पदाधिकारियों ने रजिस्ट्रार को बताया कि मान्यता की प्रक्रिया में देरी से न केवल संस्थान प्रभावित हो रहे हैं बल्कि विद्यार्थियों का भविष्य भी अधर में लटका हुआ है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस दिशा में शीघ्र ठोस कदम उठाए।
रजिस्ट्रार अंजना सिरोही ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और सुझावों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग इस विषय पर गंभीरता से विचार करेगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article