25 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

अतीक के बेटे के पास मिली नगदी, नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक का हुआ तबादला

Must read

प्रयागराज: माफिया अतीक (Atiq) के बेटे अली की बैरक में कैश मिलने के मामले में लापरवाही पर नैनी सेंट्रल जेल (Naini Central Jail) के वरिष्ठ अधिक्षक पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधिक्षक रंग बहादुर का तबादला (transferred) कर दिया गया है। अब उनकी जगह विजय विक्रम सिंह को नैनी सेंट्रल जेल का नया वरिष्ठ अधिक्षक बनाया गया है। विजय बहादुर ने चार्ज भी ले लिया है। वहीं रंग बहादुर को जेल ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया। इसके पहले भी एक महिला डिप्टी जेलर और मुख्य जेल वार्डर को निलंबित किया जा चुका है।

आपको बता दें कि, प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में माफिया अतीक अहमद का बेटा अली बीते 30 जुलाई 2022 से बंद है। तन्हाई बैरक के पास बानी बैरक में अली बंद है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अली की मुलाकात बंद हो चुकी है सिर्फ वकील को ही उसे मिलने की इजाजत है। हाई सिक्योरिटी सेल के एक कमरे में उसे सुरक्षा की दृष्टि से रखा गया है।

अली से मुलाकात करने उसका अधिवक्ता 16 जून को पहुंचा था। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यह मुलाकात हुई थी, इसके बाद अली अपने बैरक में चला गया था। इस दौरान अधिवक्ता ने अली को नकद राशि दी थी। अली के पास नगद राशि होने की खबर 17 जून को डीआईजी जेल को लगी। इस पर वह शाम को जेल पहुंचे और अली के बैरक की तलाशी ली गई, जिसमे उसके पास से 1100 रुपये मिले थे। रिपोर्ट के आधार पर बुधवार शाम को बुधवार शाम को रिपोर्ट के आधार पर डीजी जेल ने डिप्टी जेलर कांति देवी और हेड वार्डर संजय द्विवेदी को निलंबित कर दिया था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article