मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी (Mainpuri) में बीजेपी नेत्री (BJP leader) के बेटे के अश्लील वीडियो (porn video) वायरल हो रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे की वायरल वीडियो की संख्या इतनी ज्यादा है कि एक पूरी एल्बम बन सकती है। बीजेपी नेत्री के बेटे के कम से कम 130 अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। यह वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट और निजी स्थानों पर बनाए गए हैं, जिनमें युवक और एक महिला आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। पत्नी ने इस बात पर मुहर लगाई है कि वीडियो पति के हैं, जिसके दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। ये अश्लील वीडियो अलग-अलग होटल-रेस्टोरेंट के हैं।
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी से महिला मोर्चा की भाजपा नेत्री के बेटे की अश्लील हरकत का वीडियो शहर भर में तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा नेत्री का बेटा एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी वीडियो शहर के अलग-अलग होटल, रेस्टोरेंट्स और निजी स्थानों पर बनाए गए हैं। वीडियो के वायरल होते ही भाजपा नेत्री ने इतना भयभीत हो गई की मीडिया और आम लोगों के कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया है।
भाजपा नेत्री का बेटा शादी शुदा है और पिछले चार साल से अपनी पत्नी से विवाद में चल रहा है। महिला ने पति द्वारा सिगरेट से दागे जाने की शिकायत भी पुलिस से की थी, मगर राजनीतिक दबाव के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि युवक अपनी प्रेमिका के साथ वीडियो बनाकर पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए वीडियो भेजा करता था।
फिलहाल पुलिस की ओर से कोई जांच की पुष्टि नहीं हुई है, जिससे अफवाहें और अटकलें तेज हो गई हैं। इस मामले को लेकर पार्टी संगठन की तरफ से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। भाजपा की खामोशी पर भी विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और पार्टी की ‘बेटी बचाओ’ नीति पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस, सपा और बसपा जैसे विपक्षी दलों ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।


